Ro no D15139/23

समन्वित कृषि से किसान राजैया पसपुल ने बदली खेती की तस्वीर

*धान के साथ सरसों, मछली और मुर्गी पालन से बढ़ी आमदनी*

 

*सौर पंप, ट्रैक्टर और राइस मिल जैसी सुविधाओं से खेती हुई आसान*

 

*शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े किसान*

 

रायपुर, 17 अगस्त 2026/

खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन और बागवानी जैसी गतिविधियों को एक साथ जोड़कर आमदनी बढ़ाने और जोखिम कम करने का एक बेहतरीन तरीका है।छत्तीसगढ के बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील के ग्राम चेरपाल निवासी किसान राजैया पसपुल, पिता एंकैया पसपुल ने आधुनिक और समन्वित कृषि को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में मिसाल पेश की है।

 

*समन्वित खेती में आत्मनिर्भरता की राह मजबूत हुई*

 

लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले राजैया ने फसल उत्पादन के साथ मछली और मुर्गी पालन को भी अपनी कृषि गतिविधियों से जोड़ा है। इससे उनकी आय के स्रोत बढ़े हैं और खेती में आत्मनिर्भरता की राह मजबूत हुई है।

 

*उन्नत किस्मों से धान की खेती*

 

राजैया खरीफ सीजन में लगभग 5 एकड़ में धान की खेती करते हैं। वे 1001, महामाया और 1010 जैसी उन्नत धान किस्मों का उपयोग कर रहे हैं। कृषि विभाग से प्राप्त बीज, खाद और माइक्रोन्यूट्रिएंट सहित अन्य सुविधाओं से उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग मिला है। सिंचाई के लिए उनके पास सौर पंप उपलब्ध है। इसके अलावा ट्रैक्टर और राइस मिल जैसी सुविधाओं ने खेती से जुड़े कार्यों को आसान बनाया है।

 

*सरसों की खेती से बढ़ी आय की संभावना*

 

रबी वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग के मार्गदर्शन में राजैया ने एक एकड़ में सरसों की फसल का प्रदर्शन किया। इससे उन्हें लगभग 200 किलोग्राम सरसों का उत्पादन प्राप्त हुआ। धान के साथ सरसों जैसी अन्य फसलों को अपनाने से खेती में विविधता आई और अतिरिक्त आय का अवसर मिला।

 

*खेत में फसल के साथ मछली और मुर्गी पालन*

 

राजैया ने खेती को केवल फसल उत्पादन तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने समन्वित कृषि पद्धति अपनाते हुए मछली पालन और मुर्गी पालन को भी खेती से जोड़ा है। इस पद्धति से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो रहा है और परिवार के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत तैयार हुए हैं।

 

*शासकीय योजनाओं से मिली खेती को नई मजबूती*

 

राजैया को कृषि विभाग के माध्यम से फेंसिंग, स्प्रिंकलर पाइप, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा और सौर सुजला योजना जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिला है। इन सुविधाओं से सिंचाई व्यवस्था मजबूत हुई और खेती के काम पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हुए हैं।

 

*दूसरे किसानों के लिए बने प्रेरणा स्रोत*

 

राजैया बताते हैं कि आधुनिक तकनीक अपनाने, कृषि विभाग से मार्गदर्शन लेने और शासकीय योजनाओं का सही लाभ उठाने से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। फसल उत्पादन के साथ मछली और मुर्गी पालन को जोड़कर उन्होंने अपनी खेती को समन्वित कृषि का रूप दिया है।

 

राजैया पसपुल की यह सफलता बताती है कि खेती में विविधता, आधुनिक तकनीक और शासकीय योजनाओं का समन्वय किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनकी पहल बीजापुर जिले के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का उदाहरण बन रही है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान