Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से मिली नई उड़ान, बोनस राशि से खरीदा ट्रैक्टर धान की प्रोत्साहन राशि से आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे किसान रामसाय

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। योजना के तहत धान विक्रय करने वाले किसानों को दी जा रही धान की प्रोत्साहन राशि न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग को भी बढ़ावा दे रही है। जिससे किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बन रहे हैं।

सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चकेरी के किसान श्री रामसाय के पास करीब 3.5 एकड़ कृषि भूमि पर खेती करते हैं, इस वर्ष अपनी उपज का 69 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर सहकारी समिति में विक्रय किया। धान विक्रय के बाद उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 50 हजार की प्रोत्साहन राशि (बोनस) प्राप्त हुई। इस राशि में अपनी ओर से कुछ धनराशि जोड़कर उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा, जिससे उनकी खेती को नई गति मिली है।

रामसाय बताते हैं कि पहले खेती के अधिकांश कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और लागत दोनों अधिक लगते थे। ट्रैक्टर उपलब्ध होने के बाद जुताई सहित खेती के अन्य कार्य समय पर और आसानी से होने लगे हैं। इससे दूसरों पर निर्भरता कम हुई है तथा खेती की लागत में भी कमी आई है। समय पर कृषि कार्य होने से उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना से किसानों को लाभ मिल हो रहा है। योजना से प्राप्त प्रोत्साहन राशि ने उन्हें आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने का अवसर दिया, जिससे खेती अधिक सुविधाजनक और फायदेमंद बन गई है।

किसान रामसाय ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना जैसी किसान हितैषी पहल से किसानों को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ-साथ आधुनिक खेती अपनाने की नई प्रेरणा भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!