Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का जांच उपरांत सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

जिले के मैनपाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर निवासी श्रीमती जगेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्राप्त नहीं होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी द्वारा नैतिक भारत गैस ग्रामीण वितरक, विजलहवा पहुंचकर शिकायत की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान मौके पर पंचनामा तैयार किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के कथन दर्ज किए गए।

जांच के समय शिकायतकर्ता श्रीमती जगेश्वरी यादव उपस्थित नहीं थीं। उनके पति श्री दयाशंकर यादव का कथन दर्ज किया गया। उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से जारी आधार कार्ड प्रस्तुत किया। आधार कार्ड का संबंधित गैस एजेंसी के विभागीय सर्वर में परीक्षण किए जाने पर यह पाया गया कि कंज्यूमर क्रमांक के अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन पूर्व में ही जारी किया जा चुका था।

जांच उपरांत आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए मौके पर ही शिकायतकर्ता के पति श्री दयाशंकर यादव को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया, जिससे शिकायत का तत्काल एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित हुआ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    मेहनत, नवाचार और तकनीक की त्रिवेणी

    *वैज्ञानिक पशुपालन से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बने धमतरी के जीवनलाल साहू*   *सीमित संसाधनों से शुरू हुआ दो गायों का सफर आज बना उन्नत डेयरी फार्म,सालाना 3.50 लाख रुपये…

    Read more

    ड्रिप सिंचाई ने बदली हरीशचन्द्र की तकदीर

    *धान की पारंपरिक खेती छोड़ सब्जी उत्पादन से गढ़ी सफलता की नई इबारत*   रायपुर,17 अगस्त 2026/ ड्रिप सिंचाई (टपका सिंचाई) तकनीक ने आधुनिक खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान