Ro no D15139/23

पारदर्शी धान खरीदी से किसान रंजीत डहरिया को मिला मेहनत का पूरा मूल्य सर्वाधिक समर्थन मूल्य की धान खरीदी बनी किसान की आर्थिक मजबूती का आधार

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई  सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था आज किसानों के लिए भरोसे का मजबूत आधार बन चुकी है। धान उपार्जन केंद्रों में की जा रही पारदर्शी एवं त्वरित खरीदी व्यवस्था  ने कृषकों के जीवन को सशक्त बनाया है।
कोरबा विकासखण्ड के ग्राम गोढ़ी के निवासी किसान श्री रंजीत डहरिया पिता संतकुमार, ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने परिश्रम का उचित मूल्य प्राप्त किया है।   डहरिया लगभग  6 एकड़ कृषि भूमि पर धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्होंने  सहकारी समिति नकटीखार में 102 क्विंटल धान का विक्रय किया। धान विक्रय के दौरान समिति में तौल, पंजीयन एवं भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह सरल, पारदर्शी और समयबद्ध रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। सरकार द्वारा घोषित सर्वाधिक समर्थन मूल्य’पर धान बिकने तथा समय पर भुगतान मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
श्री रंजीत डहरिया बताते हैं कि पिछले वर्ष धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपनी बहन की शादी में किया, जिससे परिवार की एक बड़ी जिम्मेदारी सहजता से पूरी हो सकी और उन्हें किसी प्रकार का कर्ज नहीं लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है। धान विक्रय के बाद राशि सीधे बैंक खाते में जमा हो जाती है, जिससे आगे की खेती की तैयारी और घरेलू आवश्यकताओं की योजना बनाना आसान हो जाता है।
श्री डहरिया के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकार की त्वरित एवं पारदर्शी धान खरीदी नीति  न केवल किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिला रही है, बल्कि उनके सपनों को साकार करने का माध्यम भी बन रही है। इस योजना से किसान अब बिना किसी चिंता के खेती कर पा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में स्थिरता, सम्मान और खुशहाली  आई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह

    रायपुर 28 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर स्थित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम में ग्राम इचकेला की छत्तीसगढ़ बालिका क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला वर्ग में ओडिशा चैंपियन, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर

    रायपुर, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….