Ro no D15139/23

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, दावा-आपत्ति आमंत्रित

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को कर दिया गया है। इस संबंध में जिले के  विधानसभा रामपुर एवं कटघोरा के ईआरओ द्वारा राजनैतिक दलों की बैठक लेकर जानकारी दी गई।
1. मतदान केन्द्रों की संख्या
युक्तियुक्तकरण के उपरांत कोरबा जिले में विधानसभा अनुसार मतदान केन्द्रों की स्थिति इस प्रकार है- विधानसभा क्षेत्र 20 – रामपुर : 306 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र 21 – कोरबा : 299 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र 22 – कटघोरा : 283 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र 23 – पाली तानाखार : 323 मतदान केन्द्र
2. कुल मतदाताओं की संख्या (दिनांक 23.12.2025 की स्थिति में)– रामपुर (20) – 2,05,293, कोरबा (21) – 2,05,856, कटघोरा (22) – 1,91,194, पाली तानाखार (23) – 2,15,067, कुल – 8,17,410 मतदाता।
3. दावा-आपत्ति अवधि
मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन हेतु दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। प्राप्त दावों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
4. दावा-आपत्ति की साप्ताहिक जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों के प्रारंभिक प्रकाशन (दिनांक 23.12.2025) के उपरांत प्राप्त साप्ताहिक दावा-आपत्ति की जानकारी सर्वसामान्य के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध कराई जा रही है। तद्नुसार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 (रामपुर), 21 (कोरबा), 22 (कटघोरा) एवं 23 (पाली तानाखार) की प्रारूप 9, 10, 11, 11ए एवं 11बी की सूची 29.12.2025 तक की स्थिति में जिला कोरबा की वेबसाईट  korba.gov.in  के निर्वाचन पोर्टल में अपलोड कर दी गई है, जो जनसाधारण हेतु उपलब्ध है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!