Ro no D15139/23

धान से मिली राशि से बेटे के लिए मोबाइल दुकान खोलेंगे किसान रूप सिंह

31 सौ रूपए प्रति क्विंटल में सरकार द्वारा धान खरीदने से किसानों की उम्मीदों को मिल रही उड़ान

नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम रामपुर निवासी किसान   रूपसिंह नेताम धान बेचने केंद्र पहुंचे तो उनके चेहरे पर थकान की जगह उम्मीदों की चमक दिखाई पड़ रही थी।   नेताम यहां ने यहां 10 क्विंटल 80 किलो धान बेचकर जो मेहनत की कमाई हासिल की, वह सिर्फ एक सौदा नहीं, बल्कि उनके परिवार के सुनहरे भविष्य और सपनों की नई शुरुआत थी।
किसान  रुप सिंह ने बताया कि उनके चार सदस्यीय परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। बेटा गौतम नेताम (24 वर्ष) समीप के गांव की एक मोबाइल दुकान में नौकरी करता है, जबकि बेटी एक निजी स्कूल में भृत्य का काम करती है। खुद रूप सिंह और उनकी पत्नी दिन-भर मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज धान बेचकर मिली राशि से उनके मन में एक ही आस जागी कि अब अपने बेटे गौतम के लिए खुद की मोबाइल दुकान खोलकर, उसका भविष्य संवारना है। धान बेचकर मिली रकम में जमा की गई थोड़ी पूंजी के जुड़ने से उनका यह सपना साकार होने जा रहा है। इस तरह बेटे को दूसरे की दुकान में नौकरी पर निर्भर न रखकर स्वावलंबी बनाने का संकल्प किसान रूपसिंह के चेहरे पर स्वाभिमान की मुस्कान बनकर उभर आया है। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सही समय में 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान की खरीदी किए जाने से मेहनतकश किसानों के घरों में खुशियों और आशाओं की किरण पहुंच रही है। गरीब किसान की मेहनत से उपजा यह सपना अब हकीकत बनने की राह पर है और प्रदेश सरकार का जनहित में लिया गया निर्णय फिर एक परिवार के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य का आधार बन गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल

      0 ईस्टर्न नेवल कमांड के एक अधिकारी और 10 विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम कल पहुंचेगी रायपुर   रायपुर 22 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर…

    Read more

    ‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत से साकार हुई वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा

    प्रकृति के उल्लास, पावस के सौंदर्य और मानवीय संवेदनाओं को कलाकारों ने दी भावपूर्ण अभिव्यक्ति   रायपुर, 22 अगस्त 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय शास्त्रीय कला परंपरा और…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से