Ro no D15139/23

सुगम धान खरीदी से निश्चिंत किसान संतराम ने शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद

*मोबाईल एप्प से टोकन की सुविधा मिलने तथा केन्द्र में की गई सुगम व्यवस्था के लिए शासन प्रशासन का जताया आभार*

*रायपुर, 26 नवंबर 2025/* बालोद जिले के धान खरीदी केन्द्र पैरी में इस वर्ष की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से किसान बेहद संतुष्ट हैं। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने पहुंचे किसान श्री संतराम साहू ने कहा कि शासन – प्रशासन द्वारा इस बार की गई तैयारियाँ पहले से कहीं अधिक बेहतर और सुविधाजनक हैं। मोबाइल तुंहर टोकन ऐप से सहज रूप से टोकन प्राप्त करने से लेकर खरीदी केन्द्र में सुचारू रूप से धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया किसानों के लिए सरल हो गयी है।
लगभग ढाई एकड़ में खेती करने वाले किसान संतराम ने बताया कि इस वर्ष उनकी फसल अच्छी हुई, उत्पादन भी अधिक रहा और खरीदी केन्द्र में उन्हें बिना किसी समस्या के तुरंत तौल और भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि पहले टोकन कटाने की चिंता लगी रहती थी, लेकिन अब मोबाइल से ही घर बैठे टोकन मिल जा रहा है और केन्द्र में सारी व्यवस्था इतनी अच्छी है कि धान बेचने में बिल्कुल परेशानी नहीं होती।
खरीदी केन्द्र पैरी में किसानों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, हमाल और तौल मशीन जैसी सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इन सुविधाओं के चलते किसान संतराम जैसे अनेक किसानों का अनुभव इस वर्ष पूरी तरह सहज और संतोषजनक रहा है।
किसान संतराम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी सीमा ने किसानों का भविष्य और अधिक सुरक्षित व समृद्ध बनाया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा सरकार के निर्णयों से हम किसानों का मनोबल बढ़ा है और हमारी उन्नति के रास्ते मजबूत हुए हैं।

  • Related Posts

    साजा विधायक के गृह ग्राम बीरनपुर में हो रहा राष्ट्र ध्वज का अपमान:

    [मामला PHE विभाग की पानी टंकी में लगे तिरंगे का ] जिम्मेदार तंत्र की संवेदनहीनता उजागर गोपाल शर्मा – बेमेतरा 20 फरवरी 26 — बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र अंतर्गत…

    Read more

    डिजिटल दौर में रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी पहल प्रेस क्लब के वेबसाइट और यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

        पत्रकारिता को नए प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में कदम; अतुल तारे और पंकज झा की मौजूदगी में लॉन्च रायपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल युग के साथ कदम…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट