
किसान सब्जी की खेती की ओर आगे बढ़ रहे है।
इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के ग्राम केराकोना निवासी किसान श्री सायो ने उद्यानिकी विभाग से तकनिकी मार्गदर्शन लेकर मिर्च के पौध रोपण किया गया है।
किसान श्री सायो ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के द्वारा उन्हें मिर्च के महत्व एवं लाभ के विषय के बारे में तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया एवं स्वयं के साधन से अपने बाड़ी में मिर्च का पौध रोपण किया। स्थानीय बाजार के साथ आस-पास के क्षेत्र में मिर्च का अच्छा मांग होने सीजन अनुसार उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है।
किसान श्री सायो के पास कुल 3.606 हे. भूमि है। जिनका सिंचित रकबा 0.3000 हेक्टेयर है। और 0.3000 हे. में मिर्च का पौध रोपण किया गया था।









