Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केंद्र अजीरमा में कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित कम वर्षा की स्थिति में खरीफ फसलों के बेहतर प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी

अम्बिकापुर 26 जून 2026/   आत्मा योजनांतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), अजीरमा, जिला सरगुजा में एक दिवसीय कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में क्षेत्र के 27 प्रगतिशील किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने किसानों को आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों, कम वर्षा की स्थिति में खेती के प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की।

परिचर्चा को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा तथा वैज्ञानिक श्री पांडु राम पैकरा ने अलनीनो के संभावित प्रभाव एवं कम वर्षा की परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को कम अवधि एवं कम पानी में तैयार होने वाली फसलों एवं उन्नत किस्मों का चयन करने, जल संरक्षण की तकनीकों को अपनाने तथा कतारबद्ध बुवाई करने की सलाह दी। साथ ही सुगंधित धान की उन्नत खेती, उसकी गुणवत्ता एवं बाजार में उपलब्ध बेहतर मूल्य की संभावनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों श्री प्रभात प्रधान, श्री विनोद पैकरा, श्री राकेश कर्नल, श्री रामजन तथा श्री शैलेन्द्र लाल ने किसानों को खरीफ सीजन की पूर्व तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसून आगमन से पूर्व खेतों की गहरी जुताई करने से खरपतवार एवं कीटों का प्रभाव कम होता है तथा मिट्टी में नमी संरक्षण बेहतर होता है। अधिकारियों ने किसानों को फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों के जैविक एवं रासायनिक नियंत्रण के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी तथा संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग पर विशेष बल दिया, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और खेती की लागत में कमी आए।

परिचर्चा के दौरान किसानों ने खेती से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को कृषि वैज्ञानिकों के समक्ष रखा, जिनका वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर समाधान किया गया। कार्यक्रम से किसानों ने खरीफ फसल प्रबंधन, जल संरक्षण तथा वैज्ञानिक खेती की नवीन तकनीकों की उपयोगी जानकारी प्राप्त की और इसे अपने खेतों में अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस