Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्र नमनकला की खरीदी व्यवस्था पर किसान सेदु राम संतुष्ट

धान के बढ़े हुए दाम और योजनाओं से खेती करना हुआ आसान

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में धान खरीदी तिहार मनाया जा रहा है, वहीं अब सरगुजा जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी अब जोर पकड़ रही है। अम्बिकापुर विकासखण्ड के नमनाकला उपार्जन केंद्र में ग्राम पंचायत किशुननगर के किसान श्री सेदु राम ने अपना धान बेचकर संतोष व्यक्त किया और बताया कि इस वर्ष व्यवस्था पहले से अधिक सुचारु और सुविधाजनक है।

सहज व्यवस्था, समय पर टोकन, और बढ़ा हुआ दाम-किसानों के लिए बड़ी राहत : सेदु राम
किसान सेदु राम ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ जमीन है, जिसमें 3 एकड़ में धान की बोवाई करते हैं। उन्होंने इस सीजन कुल 36 क्विंटल 60 किलो धान विक्रय हेतु पंजीकृत किया है। उन्होंने बताया कि मैंने 15 नवंबर को टोकन कटाया था और आज पहले टोकन में 16 क्विंटल धान बेचने नमनाकला धान उपार्जन केन्द्र आया हूं। उपार्जन केंद्र में तुलाई, नमी परीक्षण और अन्य प्रक्रियाएं बिना किसी परेशानी के पूरी हुईं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य दिए जाने से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है, जिससे खेती आर्थिक रूप से अधिक स्थिर हुई है।

योजनाओं से ग्रामीण किसानों को आर्थिक संबल
सेदु राम ने यह भी साझा किया कि उन्हें किसान सम्मान निधि के तहत हर वर्ष 6000 रुपए प्राप्त होते हैं। जिससे बीज, खाद और बुवाई की तैयारियों में बड़ी मदद करती है। सरकार की योजनाएं किसान की ताकत बढ़ा रही हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हित में लिए गए निर्णयों से खेती-किसानी और कृषि आय में बदलाव आया है।
धान खरीदी तिहार की रौनक के बीच किसान सेदु राम जैसे किसान सरकार की योजनाओं और बढ़ी हुई धान के मूल्य से लाभान्वित होकर अत्यधिक उत्साहित हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न

    45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के सचिव…

    Read more

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया

    रायपुर. 19 अगस्त 2026. भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन का कार्यभार ग्रहण किया। राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ