Ro no D15139/23

धान विक्रय से मिली राशि से टै्रक्टर का किस्त चुकाएंगे किसान सुदर्शन साहू

समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से मिली राशि का सदुपयोग करते हुए टै्रक्टर का कर्ज चुकाने के लिए किस्त की राशि जमा करेंगे किसान सुदर्शन साहू। चारामा विकासखंड के ग्राम चारभाटा निवासी किसान श्री सुदर्शन लाल साहू ने गत दिवस धान ख़रीदी केंद्र चारामा में 41 क्विंटल धान विक्रय किया, जिससे मिलने वाली राशि का उपयोग वे टैक्टर का किस्त चुकाने में खर्च करेंगे। धान विक्रय पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास कुल 9.5 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मेहनत और लगन से खेती करते हैं। अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे रहे सुदर्शन ने बताया कि परिवार में कुल 6 सदस्य माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में एम.टेक कर रही है, जबकि बेटे की बी.ए. की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। उनकी पत्नी खेती-किसानी के कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग करती हैं।
धान खरीदी केन्द्र चारामा में धान बेचने आए किसान श्री सुदर्शन ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे ट्रैक्टर की किस्त चुकाने तथा भविष्य में बच्चों के विवाह के लिए बचत करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के लिए मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।

  • Related Posts

    माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

      सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ रायपुर, 20 अगस्त 2026/ माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले…

    Read more

    सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह

      रायपुर, 20 अगस्त 2026/ बस्तर जो कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था, आज बदलाव और विकास की कहानी लिख रहा है। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत नेतानार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ