Ro no D15139/23

बेहतर समर्थन मूल्य और आधुनिक खरीदी व्यवस्था से किसान उमेंद सिंह उत्साहित

जिले में धान खरीदी के सुचारू संचालन का लाभ किसानों को तेजी से मिल रहा है। इसी क्रम में रिस्दी के किसान   उमेंद सिंह धान उपार्जन केंद्र नकटीखार में अपने मेहनत से उपजाए 60 क्विंटल धान  का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान बेचने का अनुभव पहले से कहीं अधिक आसान रहा। विशेष रूप से टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त होने से उन्हें किसी भी प्रकार की प्रतीक्षा या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
किसान ने  बताया कि वे खेती-किसानी के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि पर खेती करते हैं। इस वर्ष उनकी धान की फसल अच्छी हुई है, जिसका श्रेय वे आधुनिक खेती पद्धतियों और सरकार की सुविधाओं को देते हैं। उमेंद्र राम का कहना है कि सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी की स्थायी व्यवस्था ने किसानों में न केवल भरोसा बढ़ाया है, बल्कि खेती के प्रति रुचि भी मजबूत की है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने 60 क्विंटल धान विक्रय किया था एवं धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने समय पर खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं  की खरीदी में किया, जिसका सकारात्मक परिणाम इस वर्ष की अच्छी पैदावार के रूप में सामने आया है। किसान उमेंद्र राम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए दी जा रही सुविधाएँ सराहनीय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय  की पहल की प्रशंसा करते हुए बताया कि राज्य में कृषकों के हित में किए जा रहे कार्यों से किसानों का मनोबल बढ़ा है। ऐसी सुव्यवस्थित धान खरीदी की व्यवस्था से  किसान संतुष्ट और खुश हैं। सरकार द्वारा दिए जा रहे बेहतर समर्थन मूल्य और सुविधाजनक खरीदी प्रक्रिया को लेकर उन्होंने विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इन प्रयासों से किसानों को अपनी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ