Ro no D15139/23

कृषि विभाग की फसल चक्र परिवर्तन विषय पर आकर्षक प्रदर्शनी को किसानों और आम नागरिकों ने सराहा

राजनांदगांव 07 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 अंतर्गत जिला स्तरीय राज्योत्सव मेला में कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शित स्टॉल में रबी 2025- 26 के लिए फसल चक्र प्रवर्तन अभियान हेतु किया जा रहे प्रयासों और अधिक जल मांग वाली फसलों से होने वाले नुकसान को जीवंत प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया। जिसमें गर्मी के समय उगाई जाने वाले धान फसल से होने वाले जल की हानि और पर्यावरण प्रदूषण के साथ ही भू-गर्भ जल के ज्यादा दोहन से पेयजल समस्या जैसे गंभीर विषयों का मार्मिक चित्रण किया गया था। जिसने आमजनों के साथ ही किसानों को भी सोचने पर विवश किया बड़ी संख्या में किसान, अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करते और धान के बदले वैकल्पिक फसल हेतु सुझाव लेते नजर आए।

इसके साथ ही प्रदर्शनी में दलहन एवं तिलहनी फसलों के अधिक उत्पादन देने वाले कम जल मांग वाली किस्म का प्रदर्शन भी किया गया। जिससे किसान को बीजों के चुनाव में आसानी हो साथ ही महिला समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पाद जिसमें परंपरागत कृषि विकास योजना एवं जैविक खेती मिशन अंतर्गत जैविक रागी, कोदो एवं जैविक चावल तथा कच्ची घानी के सरसों तेल व अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी भी स्टॉल के माध्यम से किया। इस वर्ष कृषि विभाग की यह प्रदर्शनी अपने अनोखे विषय एवं प्रस्तुतीकरण के लिए राज्योत्सव मेले में चर्चा का विषय रहा।
क्रमांक 38 ——————–

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल