Ro no D15139/23

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित

*- वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का जिले के सभी स्कूलों में हुआ आयोजन*

राजनांदगांव 07 नवम्बर 2025। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में किया गया। इस दौरान देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रीय चेतना की भावना को संजोए हुए सभी ने वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन भी किया। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 4 चरणों में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, पीएमश्री सहायक नोडल एपीसी श्री आदर्श वासनिक, श्री मनोज मरकाम, श्री प्रशांत बंजारे सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
क्रमांक 37 ——————–

  • Related Posts

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की

    राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ