Ro no D15139/23

सुशासन से सशक्त और समृद्ध हो रहे किसान समय पर खाद-बीज और कृषि आदानों की उपलब्धता से निर्बाध बढ़ रही खेती-किसानी

 

रायपुर. 16 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ की पहचान केवल अपने प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि खेतों में पसीना बहाने वाले अन्नदाताओं से भी है। बरसात के मौसम में जब गाँवों के खेत ट्रैक्टरों की गूंज से जीवंत हो उठते हैं और किसान नई फसल की तैयारी में जुट जाते हैं, तब ग्रामीण जीवन की वास्तविक तस्वीर सामने आती है। खेतों में जोताई करते किसानों के चेहरों पर दिखने वाली मुस्कान केवल अच्छी पैदावार की उम्मीद नहीं, बल्कि मजबूत कृषि व्यवस्था, समय पर उपलब्ध कृषि आदानों और अपनी उपज के सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिलने के विश्वास का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को कृषि से जुड़ी आवश्यक सुविधाएँ सरल, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो रही हैं, जिससे खेती के प्रति उनका विश्वास और छत्तीसगढ़ की ग्रामीण समृद्धि निरंतर मजबूत हो रही है।

कोरबा जिले के ग्राम सकदुकला के किसान श्री कँवल सिंह अपने तीन एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करते हैं। इन दिनों वे अपने भतीजे के साथ खेतों में धान की रोपाई के कार्य में पूरी लगन और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। खेत में चल रहे रोपाई कार्य के बीच उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और अच्छी फसल की उम्मीद साफ दिखाई देती है। उनका कहना है कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि उनके परिवार की पहचान और भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।

श्री सिंह बताते हैं कि मानसून के आने के बाद खेतों की जोताई और रोपाई का कार्य भी समय पर शुरू हो गया। इससे खेती का पूरा चक्र व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रहा है। वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं और इस बार भी बेहतर उत्पादन की उम्मीद के साथ रोपाई का कार्य पूरा कर रहे हैं। परिवार के सदस्य भी खेती के कार्य में उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं, जिससे कृषि कार्य समय पर संपन्न हो रहा है।

वे बताते हैं कि खेती के लिए आवश्यक कृषि आदान सामग्री समय पर उपलब्ध होने से इस बार किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने भैंसमा सहकारी समिति से डीएपी, यूरिया, सुपर फॉस्फेट सहित आवश्यक उर्वरक और अन्य कृषि सामग्री आसानी से प्राप्त की। समय पर खाद एवं उर्वरकों की उपलब्धता से खेती की तैयारियाँ बिना किसी रुकावट के पूरी हुईं और फसल की बढ़वार के लिए भी आवश्यक संसाधन सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात समय पर कृषि संसाधनों की उपलब्धता और उपज का उचित मूल्य है। उनका मानना है कि धान का समर्थन मूल्य, अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान तथा सहकारी समितियों के माध्यम से खाद-बीज की सहज उपलब्धता जैसी व्यवस्थाओं ने किसानों का विश्वास मजबूत किया है। इन सुविधाओं के कारण खेती पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित, सरल और लाभकारी बनी है।

वे पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि यदि इसी प्रकार किसानों को समय पर आवश्यक सुविधाएँ मिलती रहें, तो खेती न केवल अधिक समृद्ध होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी और अधिक सशक्त बनेगी।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात