Ro no D15139/23

शासकीय योजनाओं के लाभ हेतु 10 वर्ष में एक बार अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक

जिले में छूटे नागरिकों के आधार पंजीयन व बायोमेट्रिक अपडेट पर दिया गया जोर

– आधार सेच्युरेशन को लेकर कलेक्टर   प्रजापति ने ली बैठक

कलेक्टर   तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में आधार सेच्युरेशन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के छूटे हुए लोगों के आधार पंजीयन हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में विशेष कैम्प आयोजित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगर, आईरिस एवं फोटो) कराए जाने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में स्कूलों में कैम्प लगाकर विद्यार्थियों के 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक अपडेट पर जोर दिया जा रहा है। नागरिकों को 10 वर्ष में एक बार अपना बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक है, जिससे विभिन्न शासकीय योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, अग्रीस्टेक पंजीयन, राशन कार्ड आदि का लाभ प्राप्त करना आसान हो जाता है।
ई-जिला प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में वर्तमान में 13 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं, जिनमें कलेक्टोरेट कार्यालय मोहला, तहसील कार्यालय मोहला, मानपुर, खड़गांव, औंधी, उप तहसील कार्यालय वासड़ी, पोस्ट ऑफिस अम्बागढ़ चौकी सहित विभिन्न ग्राम पंचायत भवन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त नवीन वर्ष में जिले में 4 नए आधार केंद्र स्थापित किए जाएंगे तथा मार्च 2026 तक कुल 24 आधार केंद्र संचालित करने की योजना है।
बैठक में यह भी बताया गया कि नए आधार कार्ड बनवाने हेतु डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य दस्तावेज है। नाम, जन्मतिथि एवं अन्य विवरणों में सुधार के लिए निर्धारित दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकता है। आधार में नाम दो बार तथा जन्मतिथि व जेंडर में एक बार सुधार की सुविधा उपलब्ध है, जबकि पता एवं मोबाइल नंबर समय-समय पर अपडेट किए जा सकते हैं। नाम में गंभीर त्रुटि होने पर राजपत्र की आवश्यकता होती है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होता है।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!