Ro no D15139/23

तुंहर टोकन ऐप से किसान बन रहे हैं स्मार्ट

*घर बैठे मिल रहा टोकन, समय और धन दोनों की बचत*

रायपुर, 26 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए लागू किया गया तुंहर टोकन ऐप किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इस ऐप के माध्यम से किसान अब बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उपार्जन केंद्रों में लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिली है और समय के साथ-साथ श्रम की भी बचत हो रही है।

सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत रामपुर के किसान श्री सोहन राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने मोबाइल फोन से तुंहर टोकन ऐप का उपयोग कर अपने पिता के नाम से धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया। डिजिटल सुविधा के चलते उन्हें उपार्जन केंद्र के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े और पूरा काम आसानी से घर बैठे हो गया।

उन्होंने बताया कि उन्होंने 36 क्विंटल धान का टोकन ऑनलाइन प्राप्त किया। निर्धारित तिथि पर जब वे रामपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे तो तुरंत बारदाना उपलब्ध कराया गया और नमी परीक्षण से लेकर तुलाई तक की पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हुई।

श्री राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 31 रुपए प्रति किलो निर्धारित किए जाने से किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। साथ ही, जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई पारदर्शी व व्यवस्थित खरीदी प्रणाली के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

डिजिटल व्यवस्था, विशेषकर तुंहर टोकन ऐप, प्रदेश में धान खरीदी को अधिक सरल, सुविधाजनक और किसान हितैषी बना रही है। आधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर अब ग्रामीण क्षेत्रों के किसान भी स्मार्ट तरीक़े से अपने कार्य कर पा रहे हैं।

जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को कुल 559 किसानों ने टोकन कटवाया, जिनमें से 169 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त किया।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लखनपुर के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के विमानन क्षेत्र में नया अध्यायः मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अंबिकापुर-दिल्ली-कोलकाता हवाई सेवा का किया वर्चुअल शुभारंभ

    उत्तर छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान; व्यापार, पर्यटन और निवेश के खुलेंगे द्वार-मुख्यमंत्री श्री साय अम्बिकापुर (दरिमा) से दिल्ली और कोलकाता के लिए सप्ताह में दो-दो दिन संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले