Ro no D15139/23

कृषि विभाग द्वारा 14 फरवरी तक अभियान चलाकर किसानों को शासन की योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित

शत प्रतिशत पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोडऩे चलाया जा रहा अभियान
– किसानों से एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने की अपील
राजनांदगांव 11 फरवरी 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशन में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा 9 से 14 फरवरी 2026 तक पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कृषकों को शासन की विभिन्न योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए ई-केवायसी, आधार सीडिंग एवं एग्रीस्टेक पंजीयन किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र किसानों को 6000 रूपए वार्षिक कृषक प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि फरवरी माह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि हस्तांतरण किया जाना प्रस्तावित है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले में ई-केवायसी के 604, लैण्ड सीडिंग के 67, आधार सीडिंग के 872 एवं सस्पेक्टेड केस के 881 लंबित हितग्राहियों से व्यक्तिगत संपर्क कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित कराने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा जिले के कृषकों से अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषक संगवारी के माध्यम से सस्पेक्टेड केस में लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर पीएम किसान की वेबसाईट पर फार्मर कार्नर अंतर्गत नवीन विकल्प अपडेट मिसिंग इनफार्मेशन के माध्यम से निराकरण कराने तथा ई-केवायसी पूर्ण करवाने एवं आधार सीडिंग के लिए अपने संबंधित बैंक से संपर्क कर बैंक खाते में आधार बेस्ड पेमेंट एनेबल (डीबीटी) पूर्ण कराने का आग्रह किया गया है। जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को आगामी 23वीं किस्त की राशि का लाभ प्राप्त कर सके। किसान अभियान अंतर्गत लोकसेवा केन्द्र, कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों एवं संबंधित बैंकों के माध्यम से लंबित प्रकरणों का निराकरण के साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने की अपील की गई है, ताकि आगामी किस्त की राशि से लाभान्वित होने से कोई भी पात्र कृषक वंचित नहीं हो।
  • Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद

    आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना   रायपुर, 30 अगस्त 2026। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सारबहरा की श्रीमती…

    Read more

    चूल्हा-चौका तक सीमित जिंदगी से आत्मनिर्भरता की उड़ान

    *कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं लक्ष्मनिया दीदी, आज गांव में डिजिटल सेवाओं की बनीं पहचान*   *बैंक मित्र से बीसी सखी तक का सफर, खुद की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प