Ro no D15139/23

किसान कर रहे हैं उन्नत कृषि रबी फसल के अलावा खरीफ सीजन में भी खेती करके आर्थिक रूप से बन रहे सशक्त

किसान शंभू साय ने गर्मी में लगाया मूंगफली की फसल

जशपुरनगर 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के मंशानुरूप जिले के किसानों को अच्छी आमदनी मिले और किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो इस हेतु कृषि और उद्यान विभाग द्वारा किसानों को रबी फसल के अलावा खरीफ सीजन में भी खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और खेती के लिए उपयुक्त बीच सहित विभागीय योजनाओं से मिलने वाली लाभों की जानकारी देकर उन्नती कृषि करने में मार्गदर्शन के साथ सहयोग किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बिमड़ा निवासी शंभू साय को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रशांत कुमार पैंकरा के द्वारा धान के बदले ग्रीष्मकालीन मूंगफली फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन  योजना के तहत 40 किलोग्राम मूंगफली बीज कृषि विभाग से निःशुल्क प्रदान किया गया। जिससे कृषक श्री साय ने 0.400 हे. रकबे में मूंगफली फसल की खेती किए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग से उन्हें बीज के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्व खाद एवं दवाई भी दिया गया। जिससे उनको कृषि कार्य करने में कम लागत लगा तथा समय-समय पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खेत का निरीक्षण कर आवश्यक सलाह एवं मार्गदर्शन दिया, जिससे उनकी फसल काफी अच्छी स्थिति में है। फसल का उपज अच्छा होने एवं अभी वर्तमान में बाजार भाव अच्छा मिलने पर अच्छी आमदनी होने की संभावना है।            कृषक ने बताया कि उनके पास कुल 2.919 हेक्टेयर जमीन है पहले खरीफ सीजन में धान की खेती करते हैं तथा रबी सीजन में भी धान की खेती करते थे जिससे खेती का खर्च बहुत ज्यादा एवं उत्पादन अपनी इच्छा के अनुरूप नहीं मिल पाता था। पानी की खपत भी बहुत ज्यादा होती थी। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क करके और कृषि विभाग के विभिन्न योजना के सम्बन्ध में जानकारी लेकर अब योजना का लाभ लेते हुए अच्छी खेती कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव  साय के प्रति कृषक शंभू ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

  • Related Posts

    विद्यालय में विद्युत सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन स्थल निरीक्षण में 415 वोल्ट लाइन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाई गई ट्रांसफार्मर स्थानांतरण की प्रक्रिया के लिए एस्टिमेट तैयार

     जशपुरनगर 03 अगस्त 2026/ शासकीय हाई स्कूल सरबकोम्बो में दो भवनों के बीच से 415 वोल्ट विद्युत लाइन गुजरने से बच्चों की सुरक्षा को खतरा होने संबंधी प्रकाशित समाचार पर छत्तीसगढ़…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क  सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले शासकीय कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

      स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट व चालक-हेल्परों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करने निर्देश जशपुरनगर 03 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए