Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन से किसानों को मिल रहा लाभ निःशुल्क मक्का बीज एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन से रमेश रजवाड़े ने 2 एकड़ में की मक्का की खेती

 

अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत किसानों को कृषि की वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ते हुए बेहतर उत्पादन और आय में वृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम कृष्णापुर निवासी किसान श्री रमेश रजवाड़े ने इस वर्ष कृषि विभाग के मार्गदर्शन में 2 एकड़ क्षेत्र में मक्का की खेती की है। ग्राम सेवक के माध्यम से उन्हें 2 एकड़ के लिए मक्का का बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया गया, जिसे उन्होंने खेत में निर्धारित कतार पद्धति से लगाया। वर्तमान में उनकी मक्का की फसल अच्छी स्थिति में है और खेत में फसल की बढ़वार देखकर वे उत्साहित हैं।

श्री रमेश रजवाड़े बताते हैं कि पिछले वर्ष वे उड़द की खेती कर रहे थे, लेकिन इस वर्ष शासन के मार्गदर्शन पर उन्होंने मक्का की खेती करने का निर्णय लिया। कृषि विभाग द्वारा उन्हें मक्का बीज उपलब्ध कराने के साथ ही फसल को कतार में लगाने की जानकारी दी गई। उन्होंने खेत में मक्का की बुवाई के बाद समय-समय पर दवा का छिड़काव किया है और फसल की नियमित देखभाल कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के ग्राम सेवक एवं मैदानी अमले से खेती-किसानी के संबंध में समय-समय पर मार्गदर्शन मिल रहा है। इससे उन्हें फसल की देखभाल करने में सुविधा हो रही है। किसान श्री रजवाड़े को उम्मीद है कि बेहतर फसल उत्पादन प्राप्त होगा और इससे उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

किसान श्री रमेश रजवाड़े ने कहा कि किसानों को खेती के लिए आवश्यक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने निःशुल्क बीज उपलब्ध कराने तथा किसानों को कृषि संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन के अंतर्गत किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन से खेती में नई तकनीकों को बढ़ावा मिल रहा है। कतारबद्ध तरीके से फसल लगाने जैसी वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने से किसानों में बेहतर उत्पादन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ फसल प्रबंधन एवं बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ