Ro no D15139/23

रियायती दर पर खाद-बीज की उपलब्धता से किसानों को मिल रहा प्रोत्साहन

बिना तनाव खेतो में कर रहे धान की बुआई

कोरबा 11 जुलाई 2025/
बरसात के साथ ही खेतों में हरियाली लौट आई है और किसानों के चेहरे पर फिर से मेहनत की चमक दिखाई दे रही है। खरीफ सीजन की बुआई जोरों पर है। सरकार की ओर से किसानों को पहले ही वह हर सहायता मिल रही है, जिसकी उन्हें आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के किसानों को रियायती दरों पर समय पर खाद और बीज की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे खेती का कार्य न केवल समय पर हो रहा है, बल्कि किसानों की लागत भी घट रही है।
जिले के ग्राम जामबहार के किसान श्री जगत पाल सिंह जो इस वर्ष शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अत्यंत संतुष्ट और प्रेरित हैं। 22 एकड़ भूमि में खेती करने वाले श्री सिंह ने इस खरीफ सीजन में सहकारी समिति सोनपुरी पहुंच कर यूरिया और डीएपी उर्वरक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस बार उन्हें न तो लाइन में लगना पड़ा और न ही किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा। श्री जगत पाल सिंह कहते हैं, सरकार की यह योजना हम जैसे किसानों के लिए बहुत सहायक सिद्ध हो रही है। सहकारी समिति से मुझे समय पर खाद-बीज मिल गया, वो भी रियायती दर पर। इससे न केवल मेरी लागत कम हुई, बल्कि बुवाई भी समय पर कर पाया। उन्होंने यह भी कहा कि 22 एकड़ भूमि में खेती करना एक चुनौती है, लेकिन इस बार शासन की तैयारी और व्यवस्था ने यह काम आसान कर दिया। शासन द्वारा समय पर खाद और बीज की आपूर्ति ने न केवल किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि खेती के प्रति विश्वास भी बढ़ाया है।
नैनो डीएपीः भविष्य की खेती का स्मार्ट समाधान
श्री सिंह ने डीएपी और यूरिया उर्वरक के साथ ही नैनो डीएपी के उपयोग को भी एक क्रांतिकारी पहल बताया। नैनो डीएपी एक प्रभावशाली और आधुनिक समाधान है। कम मात्रा में ज्यादा असर देने वाला यह उर्वरक खेती में नया विश्वास जगा रहा है। इसके उपयोग से उत्पादन में वृद्धि की पूरी संभावना है और इसका प्रयोग भी बेहद सरल है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की समृद्धि को केंद्र में रखकर जो योजनाएँ बनाई गई हैं, वे अब ग्रामीण अंचलों तक पहुँच रही हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से समय पर खाद-बीज की आपूर्ति, रियायती दरों की सुविधा और पारदर्शी वितरण प्रणाली जैसे प्रयासों ने किसान जगत पाल सिंह जैसे हज़ारों किसानों को सशक्त बनाया है।
श्री जगत पाल सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ’“सरकार की योजनाओं से हम किसानों को जो भरोसा मिला है, वह अनमोल है। सहकारी समितियों की व्यवस्था ने हमारी चिंताओं को दूर कर दिया है और अब हम खेती पर पूरी तरह से ध्यान दे पा रहे हैं।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?