Ro no D15139/23

सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मिल रहा खाद और बीज

*मुख्यमंत्री ने समय पर आपूर्ति के दिए निर्देश*

रायपुर, 03 जुलाई 2025। राज्य में खरीफ फसल का सीजन प्रारंभ हो चुका है और किसान खेतों में सक्रिय हो गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को खाद और बीज की आपूर्ति प्राथमिकता के साथ की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे निश्चिंत होकर कृषि कार्य कर सकें।

राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लगातार लिए जा रहे निर्णयों से खेती के प्रति किसानों में नया उत्साह देखा जा रहा है। सरकार ने प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से बीज और खाद की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की है। साथ ही अल्पकालिक ऋण की सुविधा भी किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में आसानी हो रही है।

किसानों को अब केवल धान फसल तक सीमित न रखते हुए दलहन, तिलहन और मक्का जैसी वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा बढ़ावा देने कहा गया। सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब इन फसलों की बुआई करने वाले पंजीकृत किसानों को भी कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलेगा। किसानों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे खेती की विविधता बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से अधिक मजबूत होंगे।

सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के तपकरा, कांसाबेल, चोंगरीबहार और कुनकुरी स्थित सहकारी समितियों में किसानों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में किसानों ने समितियों से खाद और बीज का उठाव किया। इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि की रफ्तार तेज हुई है और किसान संतुष्टि के साथ बुआई की दिशा में अग्रसर हैं।

राज्य सरकार के इन प्रयासों से यह स्पष्ट हो रहा है कि खेती को समृद्ध और टिकाऊ बनाने की दिशा में ठोस कार्य किया जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ का किसान और अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दे रही विष्णु भैया की सरकार

      महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का माध्यम, घर-परिवार की जरूरतें पूरी करने में मिल रहा सहयोग रायपुर, 22 जुलाई 2026/ रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राज्य सरकार…

    Read more

    चूजों से बढ़ेगी ग्रामीण परिवारों की आमदनी

      मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशील पहल से ग्रामीण परिवारों को मिला स्वरोजगार का अवसर सुकमा में हितग्राहियों को निःशुल्क चूजे और दाना वितरित रायपुर, 22 अगस्त 2026/ ग्रामीण परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर