Ro no D15139/23

किसानों को मिल रहा है पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज

*किसान श्री कलमू देवा को शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिला खाद-बीज*

रायपुर, 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं एक ओर धरातल पर उतर रही हैं और किसानों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। यह कहानी सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पुनपल्ली के किसान श्री कलमू देवा की है, जिनकी खेती किसानी अब और आसान हो गई है। सरकारी योजनाओं की मदद से उसे समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज मिल रही हैं, वह भी शून्य प्रतिशत ब्याज पर।

कलमू देवा के पास कुल 5 एकड़ जमीन है, जिसमें वे धान की खेती करता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में वृहताकार सेवा सहकारी समिति दुब्बाटोटा से 2 बोरी यूरिया और पहले 6 बोरी धान बीज बिना ब्याज के लिया। सहकारी समिति में सभी प्रकार के रासायनिक उर्वरक जैसे डीएपी, एनपीके, पोटाश और कीटनाशक उपलब्ध हैं, जिससे समय पर खेती शुरू हो सकी है।

श्री कलमू देवा ने बताया कि गांव के सभी किसान सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज ले पा रहे हैं। पहले खाद के लिए बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब सोसायटी में रासायनिक खाद और बीज की कमी नहीं है। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दिल से आभार प्रकट करता हूँ, जिनकी योजनाओं से हम किसानों को इतनी बड़ी मदद मिल रही है।

गौरतलब है कि सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के 14 गांवों के किसान इस सहकारी समिति से लाभ ले रहे हैं। सरकार की इस पहल से खेती करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुलभ हो गया है।

  • Related Posts

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

    रायपुर 24 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की…

    Read more

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ

    *कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे