Ro no D15139/23

धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का बढ़ा भरोसा-रामपुर के किसान कीर्तम राम पटेल ने सुचारू व्यवस्था के शासन का जताया आभार

प्रदेश में जारी धान खरीदी तिहार किसानों के लिए राहत, पारदर्शिता और सुगमता का संदेश लेकर आया है। ग्राम पंचायत रामपुर के किसान एवं गांव के पटेल कीर्तम राम पटेल ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया अत्यंत सरल और किसान हित में है।
कृषक   कीर्तम राम पटेल ने बताया कि वे इस सीजन में कुल 187 क्विंटल धान बेच रहे हैं। पहला 80 क्विंटल का टोकन कटाकर उन्होंने धान बेच दिया है, जबकि शेष 107 क्विंटल अगले टोकन के माध्यम से बेचेंगे। उन्होंने कहा कि टोकन प्रणाली ने खरीदी केंद्रों में भीड़ कम की है और किसानों को निश्चित समय पर धान बेचने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केंद्र में बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, कर्मचारियों का सहयोग, तुलाई प्रक्रिया की सटीकता और व्यवस्था की पारदर्शिता ने किसानों का भरोसा बढ़ाया है।
कीर्तम पटेल कहते हैं कि पहले की तुलना में इस बार खरीदी व्यवस्था बहुत ही सुचारू है। केंद्र में कोई अव्यवस्था नहीं है और पूरी प्रक्रिया सरल है। मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय द्वारा धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दिए जाने से किसानों के चेहरे पर खुशी है। हम सभी किसान मुख्यमंत्री के आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने बताया कि खरीदी व्यवस्था में सुधार से किसानों को न केवल उचित मूल्य मिल रहा है, बल्कि समय और श्रम दोनों की बचत भी हो रही है।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष धान खरीद को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए टोकन वितरण, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना प्रबंधन और भुगतान व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

किसान की यह संतुष्टि इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में संचालित धान खरीदी तिहार किसानों को लाभ पहुंचाने और उन्हें निर्बाध व्यवस्था उपलब्ध कराने में सफल हो रहा है।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब