Ro no D15139/23

डिजिटल टोकन व्यवस्था से सशक्त हुए किसान, धान विक्रय करना हुआ आसान किसान तुहंर टोकन ऐप से घर बैठे टोकन कटाने की व्यवस्था – किसान

राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन व्यवस्था में डिजिटल एवं पारदर्शी प्रणाली से जिले के किसान सशक्त हो रहे हैं। किसान तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन काटने की सुविधा ने धान विक्रय प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और आसान बना दिया है। जिले के ग्राम पंचायत करजी के लघु सीमांत किसान भी इस व्यवस्था की सराहना की।
ग्राम पंचायत करजी निवासी किसान   धर्मसाय ने बताया कि उनके पास कुल 84 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन 64 क्विंटल धान का टोकन काटा है। उन्होंने बताया कि मोबाइल से ही टोकन काटने की सुविधा मिल रही है। अब टोकन के लिए समिति कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे समय की बचत होती है और भीड़ से भी राहत मिलती है।
श्री धर्मसाय ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही उन्हें गेट पास, नमी परीक्षण तथा तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। सुव्यवस्थित प्रक्रिया के कारण धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छायादार बैठने की सुविधा के साथ समिति कर्मचारियों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के शासन में धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी की जा रही है। जिससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं। उन्होंने बताया कि धान के साथ-साथ गेहूं, तिलहन और सब्जी की खेती कर रहे हैं जिससे आमदनी बढ़ी है।
किसान   धर्मसाय ने धान खरीदी की व्यवस्था को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि पारदर्शिता, डिजिटल सुविधा और बेहतर मूल्य के कारण किसान संतुष्ट हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से किसानों की आय बढ़ रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है।

  • Related Posts

    नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी 05 मई को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा

    अम्बिकापुर 12 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम एवं उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित किए जाने हेतु कार्यक्रम…

    Read more

    घायल हाथी का कराया गया त्वरित उपचार

     जशपुरनगर 12 मार्च 2026/ वनमण्डल जशपुर के द्वारा घायल हाथी का त्वरित उपचार कराया गया है। हाथी अब सुरक्षित है और वह धरमजायगढ़ वनमण्डल की ओर चला गया है। वन विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम