Ro no D15139/23

धान खरीदी में तेज़, पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रक्रिया से किसानों में उत्साह

किसान तुंहर टोकन ऐप से मिली सुविधा और सुझावों के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था
बेहतर और सुविधाजनक धान खरीदी के लिए किसान दिलेश्वर ध्रुव ने मुख्यमंत्री जी का जताया आभार
बलौदाबाजार । जिले में धान खरीदी महाभियान 2025 तेज़ी से और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित हो रहा है। शासन एवं प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का सकारात्मक परिणाम उपार्जन केंद्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ग्राम रानीजरौद के प्रगतिशील किसान श्री दिलेश्वर ध्रुवजो कि 7 एकड़ भूमि में खेती करते हैं:अपने 155 कट्टा धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। खरीदी केंद्र में सुव्यवस्थित व्यवस्था और त्वरित प्रक्रिया से वे अत्यंत संतुष्ट दिखे।
किसान श्री ध्रुव ने बताया कि “मोबाइल में किसान तुंहर टोकन ऐप” के माध्यम से उन्हें कुछ ही क्षणों में टोकन प्राप्त हो गया, जिससे खरीदी प्रक्रिया और भी सरल व शीघ्र हो गई।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था काफी बेहतर और किसान के सुविधा अनुरूप है। किसानों की सुविधा और सुझावों को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्र में एक ‘समाधान पेटी’ की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें किसान अपने सुझाव एवं आवश्यक जानकारी दर्ज प्रेषित कर सकते हैं। इससे प्रशासन को खरीदी व्यवस्था और अधिक मजबूत व पारदर्शी बनाने में सहायता मिलेगी। समर्थन मूल्य पर सुरक्षित, समयबद्ध और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से किसानों का विश्वास और भी बढ़ा है। जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में बेहतर प्रबंधन, निगरानी और सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे खरीदी महाभियान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है” विष्णु देव साय

      कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में समाज के बुजुर्गों एवं ब्राह्मण समाज के ख्याति प्राप्त विप्रजनों काऔषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, पत्रकार श्री राजेश…

    Read more

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में