Ro no D15139/23

तकनीक आधारित धान उपार्जन व्यवस्था से किसानों को मिली सुविधा किसान तुंहर ऐप से घर बैठे किसान सोमार साय ने काटा अपना टोकन

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी एवं तकनीक आधारित व्यवस्था से किसानों को सुविधा मिल रही है। डिजिटल नवाचारों के चलते अब धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल, सुगम और समयबद्ध हो गई है, जिससे किसानों को राहत मिली है।

ग्राम पंचायत ढ़ाप के किसान  सोमार साय ने बताया कि उनके पास कुल 95 क्विंटल धान का उत्पादन है। उन्होंने कहा कि पूर्व में धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को टोकन, भीड़ और लंबे इंतजार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन शासन द्वारा किसान तुंहर टोकन ऐप की सुविधा शुरू किए जाने से इन समस्याओं का प्रभावी समाधान हुआ है।  साय ने घर बैठे मोबाइल के माध्यम से 54 क्विंटल धान का ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया, जिससे उपार्जन केन्द्र में अनावश्यक प्रतीक्षा से बचा जा सका।

साय ने बताया कि मेंड्राकला धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही उन्हें गेट पास, नमी परीक्षण तथा बारदाना तत्काल उपलब्ध कराया गया। उपार्जन केन्द्र के कर्मचारियों द्वारा पूरी तत्परता एवं सहयोग के साथ प्रक्रिया पूर्ण कराई गई, जिससे धान विक्रय बिना किसी परेशानी के संपन्न हुआ। समिति केन्द्र में किसानों के लिए बैठने, पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा कर्मचारियों द्वारा निरंतर मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी किए जाने से किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिल रहा है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं, तिलहन एवं सब्जी की खेती में कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और खेती को और अधिक लाभकारी बनाया जा सका है।

सोमार साय ने शासन की किसान कल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उचित मूल्य, पारदर्शी व्यवस्था और तकनीक के उपयोग से आज किसान संतुष्ट हैं, उन्होंने कहा कि अब धान विक्रय करना बोझ नहीं, बल्कि भरोसे और सुविधा का अनुभव बन गया है।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में