Ro no D15139/23

खाद वितरण व्यवस्था में सुधार से किसानों को मिली राहत, आधुनिक कृषि तकनीकों से बढ़ रहा भरोसा समय पर उर्वरकों की उपलब्धता और नैनो डीएपी के उपयोग से खेती हो रही अधिक लाभकारी

रायपुर, 16 जुलाई 2026/ राज्य शासन द्वारा किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर प्रदेश के किसानों के बीच दिखाई दे रहा है। खाद वितरण व्यवस्था में सुधार, सुगम उपलब्धता और नैनो उर्वरकों के उपयोग को लेकर किसानों में विश्वास बढ़ा है। सरगुजा जिले के ग्राम बाकीपुर के प्रगतिशील किसान श्री रवींद्र प्रताप सिंह ने खाद वितरण प्रणाली में किए गए सुधारों तथा नैनो उर्वरकों के उपयोग को खेती के लिए लाभकारी बताते हुए शासन की पहल की सराहना की है।

श्री रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन की तैयारी के दौरान उन्हें समिति से डीएपी एवं यूरिया आसानी से उपलब्ध हो गया। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाद वितरण व्यवस्था में किए गए सुधारों से अब उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और व्यवस्थित हो गई है। इससे किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है तथा कृषि कार्य समय पर संपादित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वे लगभग 40 से 50 एकड़ कृषि भूमि में धान, दलहन एवं तिलहन की खेती करते हैं। समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता से बुवाई और फसल प्रबंधन के कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

प्रगतिशील किसान श्री सिंह ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं। उनके अनुसार नैनो उर्वरक पौधों तक पोषक तत्वों को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाते हैं, जिससे फसलों की वृद्धि बेहतर होती है और उत्पादन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही इनका भंडारण और परिवहन भी आसान होने से किसानों के समय, श्रम और लागत की बचत होती है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार नैनो उर्वरकों का वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी उद्देश्य से कृषि विभाग किसानों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है।

श्री रवींद्र प्रताप सिंह ने किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया जैसी आधुनिक तकनीकों को भी अपनाएं, ताकि कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके। उन्होंने किसानों की सुविधा के अनुरूप खाद वितरण व्यवस्था में किए गए सुधारों और कृषि हितैषी प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्य सरकार किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन प्रयासों से खेती को अधिक लाभकारी, उत्पादक और किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात