Ro no D15139/23

होली पर्व से पहले धान की अंतर राशि मिलने पर जशपुर के किसान हुए खुश मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 28 फरवरी 2026/ होली पर्व से पूर्व धान की अंतर की राशि प्राप्त होने पर जशपुर विकासखंड के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसानों ने कहा कि समय पर प्राप्त यह राशि उनके परिवार एवं कृषि कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
जशपुर विकासखंड के ग्राम पूतरीचौरा निवासी किसान श्री जगदीश राम भगत ने बताया कि वे लगभग 7 हेक्टेयर में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्हें धान की अंतर की राशि के रूप में लगभग 79 हजार रुपये प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं आगामी कृषि कार्यों में करेंगे। होली पर्व से पूर्व राशि प्राप्त होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी प्रकार ग्राम झुनगा निवासी श्री चंद्रनाथ राम ने बताया कि उन्हें इस वर्ष धान की अंतर की राशि के रूप में लगभग 23 हजार रुपये प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार से पूर्व राशि मिलने से परिवार के साथ होली उत्सव बेहतर ढंग से मनाने में सहूलियत होगी तथा खेती-किसानी के कार्यों में भी इसका उपयोग किया जाएगा।
किसानों ने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।

  • Related Posts

    प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

    *मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन*   *मंत्रिगणों ने शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनी*   *अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निदान के निर्देश*…

    Read more

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं संचालक संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

    *संघ के सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की*   रायपुर. 1 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज लोरमी के मानस मंच…

    Read more

    NATIONAL

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला