Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सुक्ष्म सिंचाई योजना से जिले के किसान हो रहे समृद्ध

*ड्रीप और स्प्रींकलर तकनीक से बढ़ी पैदावार*

रायपुर, 11 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सुक्ष्म कृषि सिंचाई योजना के तहत व्यापक रूप से किसानों द्वारा खेती की जा रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के गठन के समय जहां ड्रीप एवं स्प्रींकलर विधि का उपयोग लगभग 05 हेक्टेयर था। लेकिन शासन के सतत प्रयासों और प्रधानमंत्री सुक्ष्म सिंचाई योजना के तहत ड्रीप सिंचाई का क्षेत्रफल बढ़कर 325 हेक्टेयर हो गया है। जिले में सुक्ष्म सिंचाई कृषि योजना के तहत 419 किसान लाभान्वित हुए हैं।

*किसानों को 55 प्रतिशत सब्सिडी से ड्रीप प्रदाय*

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत शारदापुर निवासी श्री दीपक पटवा भी प्रधानमंत्री सुक्ष्म सिंचाई योजना के तहत ड्रीप एवं स्प्रींकलर विधि से सिंचाई के आधुनिक तकनीक खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे वर्षा ऋतु में ही धान की खेती करते थे, जिससे उन्हें सिर्फ धान की फसल का ही लाभ मिल पाता था और आमदनी भी एक ही सीजन की होती थी। परन्तु उद्यान विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुक्ष्म सिंचाई योजना के बारे में पता चलने पर उन्होंने विभाग सें संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग के सहयोग से उनके खेतों में 55 प्रतिशत सब्सिडी से ड्रीप लगा। आगे श्री दीपक पटवा बताते हैं कि ड्रीप विधि से खेती करने पर पैदावार में वृद्धि होने के साथ-साथ आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि ड्रीप विधि से खेती करने में लागत कम लगता है और पैदावार अधिक होती है।

*सुक्ष्म सिंचाई के साधन होने तीन फसल लिया जा सकता*

श्री दीपक पटवा बताया कि पौधों को खाद देने के लिए अलग से मजदूर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। खाद को पानी में ही घोलकर ड्रीप की सहायता से पौधों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने बताया कि 02 एकड़ खेत में उद्यान विभाग के मार्गदर्शन में ड्रीप लगवाया है। वे बताते हैं कि 01 एकड़ खेत में ड्रीप लगाने का खर्च लगभग 66 हजार रुपये का खर्च आता है, जिसमें उद्यान विभाग द्वारा 55 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि ड्रीप के माध्यम से खेती करने के लिए तैयार किये गए खेत में तीन फसल लिया जा सकता है। वे भी तीन फसल का उत्पादन कर रहे हैं, जिससे उन्हें हर साल लगभग प्रति एकड़ 03 लाख रुपये की आमदनी हो रही है।

*फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार*

प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, जिसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लागू किया गया है, का उद्देश्य ड्रीप और स्प्रिंकलर जैसी तकनीकों को बढ़ावा देकर कृषि में जल उपयोग दक्षता में सुधार करना है। यह योजना किसानों को पानी और उर्वरक की बचत करने, फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करती है, और इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सुक्ष्म कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत ड्रीप स्प्रींकलर विधि खेती में किसानों के लिए पानी की समस्या का एक ऐसा समाधान है जो पानी की बचत करने के साथ-साथ पौधों की वृद्धि में भी मदद करता है।

*पानी के अपव्यय को रोकने का महत्वपूर्ण माध्यम सुक्ष्म सिंचाई के साधन*

ड्रीप स्प्रींकलर विधि से पानी को सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है, जिससे पानी का अपव्यय और वाष्पीकरण नहीं होती है और पौधों को आवश्यकता के अनुसार पानी मिल जाता है। योजना अंतर्गत जिले के किसान भी लाभ लेकर समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां