Ro no D15139/23

किसानों को धान उपार्जन केन्द्रों में धान की बिक्री में नहीं होनी चाहिए दिक्कत : कलेक्टर

किसानों की समस्याओं का तत्परता से होना चाहिए समाधान
– वास्तविक किसानों की शुद्ध धान की करें खरीदी
– धान खरीदी के शेष दिनों में सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को सक्रियतापूर्वक कार्य करने के दिए निर्देश
– धान खरीदी के कार्य के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
– कलेक्टर ने धान खरीदी के दृष्टिगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली
कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के दृष्टिगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन का महत्वपूर्ण कार्य है और सभी इसे प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने धान खरीदी के लिए बचे हुए शेष दिनों में कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वास्तविक किसानों की शुद्ध धान की खरीदी करें। इसमें किसी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए। सत्यापन के दौरान किसानों से अच्छा व्यवहार रखने के निर्देश दिए। वास्तविक किसान की शुद्ध धान की खरीदी करने के लिए सभी ईमानदारी एवं सतर्क होकर कार्य करें। किसानों को धान उपार्जन केन्द्रों में धान की बिक्री में दिक्कत नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। धान की एन्ट्री, भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण के कार्य लगातार करते रहे। उन्होंने सभी अधिकारयों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के कार्य के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि अंतर्राज्यीय सीमाओं में चेक पोस्ट पर कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सघन निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कोचियों एवं बिचौलियों के अवैध धान के परिवहन तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने कहा। उन्होंने सभी को सजग होकर ईमानदारी से कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने अवैध धान खपाने का प्रयास करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर निडर होकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों और समिति प्रबंधकों को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी  रविन्द्र सोनी, डिप्टी कलेक्टर  अनिकेत साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम