Ro no D15139/23

ग्राम बेलगांव में आयोजित समाधान शिविर में कृषक सुखदास, बिंदिया बाई और मयाराम ने किसान क्रेडिट कार्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की

सुशासन तिहार 2025
– किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को खेती-किसानी में मिलेगी मदद
– कृषकों ने किसान क्रेडिट कार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री को तहे दिल से दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 15 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत बेलगांव में समाधान शिविर में ग्राम कातलवाही के श्री सुखदास गायकवाड़, ग्राम कोलेन्द्रा की श्रीमती बिंदिया बाई वर्मा तथा ग्राम रिवागहन के श्री मयाराम वर्मा ने सहकारिता विभाग की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। ग्राम कातलवाही के सुखदास गायकवाड़ ने बताया कि उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खेती-किसानी के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर 60 हजार रूपए की राशि मिलेगी। तीन एकड़ की जमीन पर वह खेती-किसानी का कार्य कर रहे हैं, राशि मिलने पर उन्हें बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहली बार वे सरकार से खेती-किसानी के लिए ऋण ले रहे है। सहकारिता विभाग की ओर से जानकारी मिलने पर उन्होंने अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लिया है। श्री सुखदास ने कहा कि शासन की यह योजना किसानों के लिए हितकारी है और इससे मदद मिलेगी। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत किसान के्रडिट कार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
ग्राम कोलेन्द्रा की श्रीमती बिंदिया बाई वर्मा ने बताया कि क्रेडिट कार्ड बनने से शून्य प्रतिशत ब्याज पर खाद-बीज एवं अन्य सामग्री ऋण लेकर ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार में उन्होंने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था और सहकारिता विभाग द्वारा तत्काल क्रेडिट कार्ड मिलने पर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत शासन द्वारा  किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का अच्छा लाभ जनसामान्य को मिल रहा है। ग्राम रिवागहन के किसान श्री मयाराम वर्मा ने कहा कि समाधान शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 80 हजार रूपए के ऋण का चेक प्राप्त हुआ है। इस राशि का उपयोग वह धान का बीज लेने, धान का थरहा लगाने सहित खेती-किसानी में करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास 4.70 एकड़ जमीन है और शासन की विभिन्न योजनाओं से खेती किसानी को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी करने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बन रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल महत्वपूर्ण : कलेक्टर

    आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*   *- आरजेएन, एमएमएसी एवं केसीजी जिले के आधार, सेवा सेतु, सीएससी संचालक हुए शामिल*   *-…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार