Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सुशासन तिहार में ग्राम बेलगांव में गिरजाबाई एवं जयपाल साहू को सौंपी गयी खुशियों की चांबी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को कराया गया गृह प्रवेश
राजनांदगांव 15 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत बेलगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत ग्राम बेलगांव के हितग्राही श्रीमती गिरजाबाई एवं श्री जयपाल साहू को नवनिर्मित आवास में विधिवत गृह प्रवेश कराया गया और प्रतीकात्मक आवास की चॉबी सौंपी गई। हितग्राहियों ने बताया कि पूर्व में कच्चे मकान में बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने, हवा-तूफान में छत उड़ जाने, जहरीले कीड़े-मकोड़ों का भय रहता था। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का आवास एवं पक्की छत बन जाने से इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पक्का आवास बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने हितग्राहियों से पहले और अब के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में हितग्राहियों को बताया तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हितग्राहियों को नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता सिन्हा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री हीराराम वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़, सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगढ़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज

    *- जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई* राजनांदगांव 05 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    कम पानी, अधिक मुनाफा धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर लाल साहू

    – फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार*   *- धान की जगह सब्जी की खेती से बढ़ी आय*   राजनांदगांव 05 जुलाई 2026। अल्प वर्षा और जल संरक्षण की आवश्यकता…

    Read more

    NATIONAL

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच