Ro no D15139/23

किसानों को होगा सीधा लाभ : ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत दिशा-निर्देश जारी

*धान की जगह दलहन-तिलहन की खेती पर मिलेंगे 11,000 रुपये प्रति एकड़*

रायपुर, 14 जुलाई 2025/ प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में खरीफ 2025 के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कृषि में निवेश बढ़ाने और किसानों की लागत में राहत देने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है।

राज्य सरकार ने फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए दलहन, तिलहन और अन्य वैकल्पिक फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के साथ चिन्हित फसलों पर आदान सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया हो। विगत खरीफ मौसम में पोर्टल में पंजीकृत ऐसे किसान, जिन्होंने धान की खेती कर सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया है, वे इस योजना के पात्र होंगे।
यदि वे इस बार धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसलें (जैसे—दलहन, तिलहन आदि) लेते हैं, और पोर्टल पर पंजीयन तथा गिरदावरी में रकबे की पुष्टि हो जाती है, तो उन्हें ₹11,000 प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता दी जाएगी।

वहीं, यदि किसान दलहन, तिलहन, कोदो, कुटकी, रागी अथवा कपास जैसी फसलें लेते हैं, तो ₹10,000 प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि मिलेगी—पंजीयन और गिरदावरी की पुष्टि के आधार पर।

उप संचालक कृषि श्री सतीश अवस्थी ने बताया कि जिले में धान के अतिरिक्त वैकल्पिक फसलों जैसे अरहर, उड़द, कोदो आदि के बीजों का भंडारण जिले के सभी विकासखंड स्तरीय कृषि कार्यालयों में कर लिया गया है।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या विकासखंड स्तरीय कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!