Ro no D15139/23

जिला अस्पताल पंडरी में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर 18 जुलाई को

*18 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों का परीक्षण किया जाएगा*
 
रायपुर, 14 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार “सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य” अभियान के अंतर्गत रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में 18 जुलाई 2025 को जिला अस्पताल पंडरी में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिलेवासियों को थैलेसीमिया, इसकी रोकथाम और उपचार के विषय में जानकारी प्रदान करना है। शिविर में नि:शुल्क एच.एल.ए परीक्षण, विशेष चिकित्सा परामर्श एवं उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। रोगियों एवं उनके परिवारजनों को देखभाल व उपचार से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

इस शिविर में जिला अस्पताल पंडरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ फोर्टिस मेमोरियल इंस्टिट्यूट, गुरुग्राम के विशेषज्ञ डॉ. विकास दुआ (अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ) और डॉ. परमिंदरपाल सिंह (रक्त विकार विशेषज्ञ एवं ऑन्कोलॉजिस्ट) तथा कॉस फाउंडेशन रायपुर की टीम भी उपस्थित रहेगी।

जिले में थैलेसीमिया के लक्षणों वाले सभी मरीज इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठा सकते हैं। पंजीयन हेतु टोल-फ्री नंबर 0771-3519250 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!