Ro no D15139/23

जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू, किसानों को मिलेगी उन्नत खेती की जानकारी

*भोथली, कुंडेल और बेलरगांव से हरी झंडी दिखाकर तीन रथों को किया रवाना*

*12 जून तक चलेगा अभियान, 78 गांवों तक पहुंचेंगे रथ, किसानों को मिलेगी कृषि नवाचारों की जानकारी*

धमतरी 29 मई 2025/ धमतरी जिले में आज विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत हुई। इस अभियान से जिले के किसानों को खरीफ फसलों के आधुनिक खेती, लाभकारी फसलों की खेती के साथ-साथ किसानों के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं और नीतियों की जानकारी मिलेगी। अभियान के तहत् आज भोथली, बेलरगांव और कुण्डेल से तीन रथों को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया गया। विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू और कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं उपसंचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने ग्राम भोथली से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं नगरी विकासखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, और मगरलोड विकासखंड में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू और जनपद अध्यक्ष श्री विरेन्द्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक जिले के चारों विकासखंडों के 78 गांवों में संचालित होगा। विकसित कृषि संकल्प रथ धमतरी, कुरूद और नगरी विकासखंडों के 20-20 गांवों और मगरलोड विकासखंड के 18 गांवों तक पहुंचेगा। रथों के साथ कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों की टीमें प्रतिदिन छह गांवों में जाकर किसानों को खरीफ मौसम में वैज्ञानिक खेती की विधियों से अवगत कराएंगी। इसके साथ ही प्रत्येक शिविर में कम से कम 200 किसानों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविरों में किसानों को मशरूम उत्पादन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, कृषि ड्रोन प्रदर्शन, सिंचाई तकनीक (ड्रिप व स्प्रिंकलर), रागी-नारियल की खेती, धान की कतार बोनी, वैकल्पिक उर्वरक, फसल अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि यंत्रों की जानकारी और मृदा स्वास्थ्य पत्रक के आधार पर उर्वरक उपयोग जैसी जानकारियाँ दी जाएंगी। साथ ही शिविरों में किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन भी लिये जाएंगे। इस दौरान प्राकृतिक और जैविक खेती का प्रचार-प्रसार तथा इसे अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित भी किया जायेगा।

*किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होगा अभियान – कलेक्टर श्री मिश्रा*

भोथली में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रथों को रवाना करते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों की आय बढ़ाने और खेती में नई तकनीकी-नवाचारों से उत्पादन बढ़ाने में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्रों और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञ भी किसानों को उनके गांवों में जाकर खेती-किसानी के उन्नत और वैज्ञानिक तरीके बतायेंगे। इससे चालू खरीफ मौसम में ही किसानों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। कलेक्टर ने इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील किसानां से की है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसानों के सुझावां और समस्याओं को भी नोट किया जायेगा, जिन्हें कृषि वैज्ञानिक आगे कृषि अनुसंधानों में उपयोग करेंगे।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    नशामुक्ति के संदेश को सशक्त बनाने विद्यालय में होंगी चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल