Ro no D15139/23

धान बिक्री से कृषक कामता चुकाएंगे अपना ऋण

*24 घंटे ऑनलाइन ‘तुंहर टोकन’ व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत*

*रायपुर, 23 दिसंबर 2025/* खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों की सुविधा और हितों को सर्वोपरि रखते हुए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप आधारित 24 घंटे ऑनलाइन टोकन व्यवस्था जिले में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत किसान अब घर बैठे, किसी भी समय धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त कर पा रहे हैं। इससे धान खरीदी प्रक्रिया न केवल पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और सुगम हुई है, बल्कि किसानों को लंबी कतारों और अनावश्यक इंतज़ार से भी राहत मिली है। मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन मिलने से किसानों का समय और संसाधन दोनों की बचत हो रही है।
इस नवाचारी व्यवस्था का लाभ खुड़मुड़ा निवासी किसान श्री कामता प्रसाद सोनकर को मिला। उन्होंने घुघवा उपार्जन केंद्र में ‘तुंहर टोकन ऐप’ के माध्यम से धान बिक्री हेतु टोकन प्राप्त किया, जिसमें 63.20 क्विंटल धान की मात्रा दर्ज थी। केंद्र पर उनकी उपज की इलेक्ट्रॉनिक तौल सुचारू रूप से, बिना किसी परेशानी के संपन्न हुई।
जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में मोटा, पतला एवं सरना किस्म के धान की खरीदी नियमित रूप से जारी है। किसानों को पूरी पारदर्शिता के साथ उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए समर्थन मूल्य की दर सूची भी केंद्रों पर स्पष्ट रूप से चस्पा की गई है।
किसान श्री कामता प्रसाद सोनकर ने बताया कि धान बिक्री से प्राप्त राशि से वे अपने कृषि संबंधी ऋण का भुगतान कर पाएंगे। उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष धान खरीदी की प्रक्रिया अत्यंत सरल और सुविधाजनक बना दी गई है। 24 घंटे ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के चलते अब टोकन को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती और समय पर पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी प्रणाली से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन