Ro no D15139/23

धरमजयगढ़ में सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन 25 दिसंबर को रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

युवाओं में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देने की पहल
  राज्य शासन के मंशानुरूप एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर सांसद क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 25 दिसंबर को रायगढ़ जिले के दशहरा मैदान धरमजयगढ़ में किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को विकसित करना है।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल महोत्सव में जिला रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ से कुल 350 से 400 प्रतिभागी, अधिकारी एवं निर्णायक भाग लेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं दलीय दोनों श्रेणियों के खेल आयोजित किए जाएंगे। व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौड़, लंबीकूद, 800 मीटर दौड़, बैडमिंटन, फुगड़ी एवं गेड़ी दौड़ शामिल हैं, जबकि दलीय खेलों के अंतर्गत वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो एवं रस्साकसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिताएं दो आयु वर्ग-15 से 20 वर्ष तथा 21 से 35 वर्ष के खिलाड़ियों के मध्य संपन्न होंगी, वहीं दलीय खेलों में 15 से 35 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियों के संबंध में बताया गया कि सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं निर्णायकों को आयोजन के एक दिवस पहले 24 दिसंबर 2025 को सायं 5 बजे तक आयोजन स्थल धरमजयगढ़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रतिभागियों को मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक गर्म कपड़े एवं खेल किट साथ लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने आम नागरिकों एवं खेल प्रेमियों से आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन