Ro no D15139/23

रामतिल फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन- वैज्ञानिक तकनीकों से बढ़ेगा उत्पादन, किसानों को मिली उपयोगी जानकारी

अम्बिकापुर 08 नवम्बर 2025/  कृषि विज्ञान केंद्र, सरगुजा द्वारा ग्राम तिरकेला, विकासखंड लखनपुर में तिलहन अंतर्गत रामतिल फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन निदेशक अटारी, जोन  IX, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं निदेशक विस्तार सेवाएं, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ. एस.एस. टुटेजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदर्शन प्रभारी श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि रामतिल फसल का प्रदर्शन 50 कृषकों के खेतों में लिया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से जोड़ना और अधिक उत्पादन प्राप्त करना है। इसके लिए केंद्र द्वारा चयनित कृषकों को बीज, खरपतवारनाशक एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई थी।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री पांडुराम पैंकरा ने किसानों को प्राकृतिक खेती की प्रक्रिया एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल लागत कम करती है बल्कि मिट्टी की उर्वरता और उत्पाद की गुणवत्ता भी बढ़ाती है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा ने फसल की स्थिति का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति और उचित प्रबंधन से बेहतर उत्पादन एवं लाभ प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित कृषक उपयोगी योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी।

कार्यक्रम में बीज प्रमाणीकरण अधिकारी श्री अशोक कुमार गुप्ता ने किसानों को बीज उत्पादन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीज उत्पादन एक लाभकारी व्यवसाय है और यदि इसे वैज्ञानिक विधि से किया जाए तो उच्च गुणवत्ता वाले बीज के साथ अधिक मुनाफा भी प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!