Ro no D15139/23

जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के संविदा पदों पर भर्ती हेतु अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी, लिखित परीक्षा 03 फरवरी को

जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के 02 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था, अभ्यर्थियों से दिनांक 16 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
प्राप्त आवेदनों का परीक्षण चयन समिति द्वारा किए जाने के पश्चात 13 जनवरी 2026 के माध्यम से पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर 13 जनवरी 2026 से 19 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा निराकरण उपरांत अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। उक्त सूची का प्रकाशन जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://www.surguja.nic.in/ तथा कार्यालय के सूचना पटल पर किया गया है।

जिले के अपर कलेक्टर ने बताया कि इस हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 03 फरवरी 2026 को दोपहर 12ः00 बजे लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में केवल पात्र अभ्यर्थी ही सम्मिलित हो सकेंगे। पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु पृथक से कोई सूचना जारी नहीं की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ समय से आधा घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने कहा है।

परीक्षा हेतु आवश्यक निर्देश-

अभ्यर्थी परीक्षा दिवस में अपने साथ फोटो युक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड) अनिवार्य रूप से लाएं।
पात्र सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम शामिल है, केवल वही अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।
परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत एवं अद्यतन जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिले की वेबसाइट http://www.surguja.nic.in/ का नियमित अवलोकन करते रहें। अन्य किसी माध्यम से सूचना प्रदान नहीं की जाएगी।लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा हेतु पृथक से सूचना जिले की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
  • Related Posts

    केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

    भव्य तिरंगा यात्रा के साथ 2.42 करोड़ रूपए के विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण और महतारी सदन का भूमिपूजन   *हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत…

    Read more

    सीआरपीएफ 211 वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की भावना

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हजारों लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित, युवाओं और बच्चों को किया प्रेरित   रायपुर, 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां