Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस के लिए किया गया अंतिम रिहर्सल

– कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

– जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम में*

राजनांदगांव 24 जनवरी 2026। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शहीद जवानों के परिजनों, पत्रकारों एवं जनसामान्य के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। रिहर्सल के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
रिहर्सल के दौरान परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर ने किया। उप निरीक्षक थाना बसंतपुर श्री राकेश पटेल ने परेड टूआईसी का दायित्व निभाया। परेड में 14 प्लाटून भाग ले रहे हैं। रिहर्सल में आम्र्स पलाटून में 40वीं बटालियन आईटीबीपी, 8वी बटालियन सीएएफ, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), जिला पुलिस बल महिला, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला), नगर सेना महिला तथा अनाम्र्स पलाटून में दिग्विजय महाविद्यालय नेवी (नेवल), दिग्विजय महाविद्यालय पुरूष, दिग्विजय महाविद्यालय महिला, कमला देवी महाविद्यालय, स्टेट कूल बालिका, स्टेट स्कूल बालक, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर नेवल, एमएलबी स्काउट-गाइड शामिल

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां