Ro no D15139/23

वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने ग्राम डुमरमुड़ा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

*जमीन पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव, कहा— सुशासन से सरकार गांवों के विकास के लिए है प्रतिबद्ध*

रायपुर, 08 मई 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम डुमरमुड़ा पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने सहज और सरल अंदाज में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर संवाद किया, जिससे ग्रामीणों में आत्मीयता और विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सुशासन, सरकार की दृढ़ संकल्पशक्ति एवं लगातार स्वीकृत विकास योजनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है। सरकार गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री श्री चौधरी ने ग्रामीणों से सड़क, पेयजल, बिजली एवं अन्य स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े विषय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर हो। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    किसान क्रेडिट कार्ड योजना से किसानों को मिल रही आर्थिक मजबूती, खेती बन रही अधिक लाभकारी

    *समय पर ऋण सुविधा से खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित, बढ़ रहा उत्पादन और किसानों का आत्मविश्वास*   रायपुर, 17 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य…

    Read more

    नैनो यूरिया से बढ़ा किसान रामदुलारी साहू का भरोसा, अब पांच एकड़ में करेंगे उपयोग

    *बेहतर परिणाम से उत्साहित किसान बोले- आधुनिक तकनीक से खेती बन रही अधिक लाभकारी*   रायपुर, 17 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण