
कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील बास्तानार के ग्राम मुतनपाल निवासी पाण्डे कश्यप की मृत्यु आग में जलने से पुत्र बीजा को और कमलू मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री कोड़ी मंडावी को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम गढ़िया निवासी जूना पोयामी की मृत्यु पानी में डूबने से बहन बुटको मंडावी को और तहसील करपावण्ड ग्राम मैलबेड़ा निवासी विनोद की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि जलबती को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।








