Ro no D15139/23

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 44 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अंबिकापुर 04 फरवरी 2026/(IMNB NEWS AGENCY)  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 44 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लुण्ड्रा के करेसर निवासी रवन नगेसिया की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रोंगसी, तहसील लुण्ड्रा के उरदरा निवासी हरे कृष्ण भगत की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस अस्टन राम सुधु, तहसील लुण्ड्रा के अमगांव निवासी देवनारायण की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस भुनेश्वरी, तहसील लुण्ड्रा के दोरना निवासी मुनेश्वर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस राम जतन, तहसील धौरपुर लुण्ड्रा के डकई निवासी राज की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस कृष्णा, तहसील धौरपुर लुण्ड्रा के बबौली निवासी चुटी भगत की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस कनी लाल, तहसील धौरपुर लुण्ड्रा के कुन्दीकला निवासी कन्हाई राम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस धनेश्वरी, तहसील लखनपुर के शिवपुर निवासी संगीता की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस देव, तहसील लखनपुर के कुन्नी निवासी अशिका की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस नानसाय, तहसील लखनपुर के अमगसी निवासी सुफल दास की मृत्यु मधुमक्खियों के काटने से होने पर उनके वारिस उर्मिला एवं तहसील कुन्नी लखनपुर के ढोढाकेसरा निवासी छंदन मझवार की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस अमरेश को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

  • Related Posts

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर  विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं की  नियुक्ति सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल,जिला…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब