Ro no D15139/23

तेंदूपत्ता संग्राहकों के जीवन में आई आर्थिक खुशहाली

*तेंदूपत्ता संग्राहकों को 671 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ भुगतान*

*10.85 लाख से अधिक संग्राहक लाभान्वित*

रायपुर, 22 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी, तेन्दूपत्ता बोनस वितरण, चरण पादुका वितरण योजना से लाखों संग्राहक परिवारों के जीवन में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि आयी है। तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य से अब संग्राहकों को अधिक आय होने लगी है। संग्राहकों को पारिश्रमिक का भुगतान पूरी पारदर्शिता से किया जा रहा है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बताया कि अब तक 10.85 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 671 करोड़ रुपये से अधिक की पारिश्रमिक राशि का भुगतान किया जा चुका है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा किए जाने से वन क्षेत्र में रहने वाले गरीब और आदिवासी परिवारों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलने लगा है। इस राशि का भुगतान समितियों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जाता है।

श्री कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की तेन्दूपत्ता संग्राहक महिलाओं के पैरों की सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए चरण पादुका वितरण योेजना संचालित की जा रही है, जो छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण की मिसाल है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आदिवासियों और वनवासियों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। जिसके कारण लघु वनोपज संग्रहण के कार्य से जुड़े लाखों परिवारों को न केवल सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है, बल्कि वे अब अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक ज़रूरतें भी आसानी से पूरी कर पा रहे हैं।

  • Related Posts

    लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’

      प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बेटियों को दिया आगे बढ़ने का संदेश रायपुर,30 अगस्त 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज शासकीय बालिका…

    Read more

    नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान महिलाओं को अधिकार, अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प