Ro no D15139/23

ग्राम सांकरा में वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तीकरण शिविर आयोजित

राजनांदगांव 30 जुलाई 2025। जिला अग्रणी बैंक कार्यालय एवं बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सोमनी द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सांकरा में वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक ऑफ बड़ौदा प्रधान कार्यालय वडोदरा से श्री मनोज कुमार, अंचल कार्यालय बैंक ऑफ बड़ौदा रायपुर से श्री संदीप मान व श्री दीपक मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग से उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री जय प्रकाश नारायण विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर में बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों द्वारा सामाजिक सुरक्षा के लिए जनधन खातों के महत्व, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई और इन योजनाओं से समाज को होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। शिविर में बताया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा सार्वजानिक क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होने के नाते जनसामान्य, समाज एवं देश को बैंक से जोडऩे के लिए जिम्मेदारी भी बड़ी है।
शिविर में बताया गया कि वित्त विभाग भारत सरकार 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक वित्तीय संतृप्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 8-10 साल पुराने जनधन खाते में केवाईसी पेंडिंग वाले खाते में डीबीटी के माध्यम से किसी भी योजना का पैसा निकाल नहीं पाएंगे तथा खाताधारक शासन की योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पाएगे। शिविर में बताया गया कि विपरीत समय में वित्तीय स्थिरता के लिए बीमा योजना लाभदायक है। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक, आरसेटी एवं उच्चतर  माध्यमिक पाठशाला सोमनी के बच्चों द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से बीमा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सोमनी द्वारा ग्राम ईरा निवासी श्रीमती धनेश्वरी साहू को उनके पति की मृत्यु होने पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही सखी-सहेली, जय मां सरस्वती, जय अम्बे एवं जय शारदा माँ स्वसहायता समूह को एसएचजी ऋण की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधि, बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए किया गया चयनित

    राजनांदगांव 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र…

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?