Ro no D15139/23

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमः महिलाओं ने लोन लेने से लेकर फ्रॉड से बचने के तरीके सीखे

बैंक अधिकारियों ने योजनाओं की भी दी जानकारी

धमतरी । धमतरी जिले की महिलाओं ने आज अपने व्यवसाय के लिए लोन लेने से लेकर डिजिटल बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के साथ फ्रॉड से बचने के तरीके भी सीखे। जिले की महिला उद्यमियों को यह सब जानकारियां जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के दौरान दी गई। भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने जिले की महिलाओं को सायबर हाईजिन, बैंकों की विभिन्न कार्यप्रणालियों के साथ लेन-देन में होने वाले फ्रॉड आदि की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी। इस कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक श्री नवीन तिवारी सहित आरसेटी की संचालक सुश्री अनिता टुडू और जिला समन्वयक श्री अजीम हैदर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बैंकों की बचत योजनाओं के साथ बजट और निवेश के बारे में भी विस्तार से बताया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक लोकपाल सिस्टम की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बैंकों से किसी भी प्रकार की शिकायत होने या कोई बैंकिंग-सायबर फ्रॉड होने पर बैंक लोकपाल से शिकायत की जा सकती है। किसी भी तरह की सहायता के लिए 14448 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सायबर फ्रॉड, ऑनलाईन होने वाली धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों को 1930 नंबर पर फोन कर दर्ज कराया जा सकता है। ऐसी शिकायतें वेबसाईट https://cybercrime.gov.in पर भी सीधे दर्ज कराई जा सकती हैं। बैंक अधिकारियों ने महिलाओं के लिए इंटरप्रेन्योर लोन, मुद्रा लोन, स्वनिधि ऋण आदि की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने इस दौरान महिलाओं को पेंशन योजना, शिक्षा लोन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना के प्रावधानों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में भी बताया।

  • Related Posts

    राजनांदगांव संभाग के डाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल सेवा

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डाक विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव संभाग अंतर्गत आने वाले प्रधान डाकघर एवं उपडाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल,…

    Read more

    उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने