Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन जिले में प्रथम चरण का मतदान प्रक्रिया जारी

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अम्बिकापुर 17 फरवरी । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में आज प्रातः 7 बजे से मतदान शुरू हो गया और निरंतर जारी है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा, श्री विनय अग्रवाल ने अंबिकापुर और लखनपुर जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित लगभग 30 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने और वोटिंग में गति लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत कंठी, कतकालो, खाला, सोहगा, करजी, दरिमा, बरगवां, नान दमाली, बड़ा दामाली, पूटा, कुसु, सोहेड़ा और बेलदगी सहित कई अन्य क्षेत्रों में चल रहे मतदान केंद्रों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा करते हुए मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए तकनीकी सहायता और पर्यवेक्षण भी सुनिश्चित किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में अंबिकापुर, लखनपुर और उदयपुर जनपद के क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।

  • Related Posts

    कलेक्टर आकाश छिकारा ने फील्ड ट्रेनर्स को दिया निष्ठा से कार्य करने का मंत्र

      जगदलपुर, 23 मार्च 2026/ भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने हेतु बस्तर जिले में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो…

    Read more

    बस्तर के आड़ावाल में उमड़ी दिव्यांगों की उम्मीद शिविर में 120 हितग्राहियों को मिला आधुनिक उपकरणों का सहारा

      जगदलपुर, 23 मार्च 2026/ बस्तर जिले के आड़ावाल स्थित जयपुर फुट सेंटर में रविवार को दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक विशाल सहायक उपकरण वितरण शिविर…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?