Ro no D15139/23

जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए आयुष पॉलीक्लिनिक को प्रथम पुरस्कार एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय बेलरगोंदी को तृतीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

राजनांदगांव 10 फरवरी 2026। स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए आयुष पॉलीक्लिनिक को प्रथम पुरस्कार एवं औषधालय श्रेणी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शासकीय आयुर्वेद औषधालय बेलरगोंदी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष  अमित कटारिया तथा संचालक आयुष  संतन देवी जांगड़े उपस्थित थे। राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित कायाकल्प आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय आयुष संस्थाओं में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, भवन एवं परिसर रखरखाव, सौंदर्यीकरण तथा सेवा गुणवत्ता आधारित मानकों के आधार पर वर्ष 2024 के लिए आयुष पॉलीक्लिनिक को प्रथम पुरस्कार एवं औषधालय श्रेणी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शासकीय आयुर्वेद औषधालय बेलरगोंदी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में जिला आयुष अधिकारी राजनांदगांव डॉ. शिल्पा मिश्रा, पाली क्लीनिक की टीम में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना, होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. हर्षा बरैया, यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. रूबीना अंसारी, योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव एवं स्टॉफ  नर्सिंग सिस्टर  हेमलता बड़ा, फार्मासिस्ट श्रीमती अनुसुइया साहू, फार्मासिस्ट  कीर्ति व्ही हरि, औषधालय सेवक  फुलेश निर्मलकर, दामिनी, बीना, रोहन एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय बेलरगोंदी की टीम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिरूद्ध पटेल, आयुर्वेद फार्मासिस्ट  देवदास साहू,  शंकर लाल कंवर को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक आयुष डॉ. सुनील दास, रजिस्ट्रार आयुष छत्तीसगढ़ डॉ. संजय शुक्ला, उप संचालक आयुष डॉ. किरण तिग्गा, उप संचालक आयुष डॉ. अरविंद मरावी, प्राचार्य शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पी. के. जोशी, सहायक संचालक, आयुष डॉ. सोनकर, सहायक संचालक आयुष डॉ. गजेंद्र बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार