Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तीसरे चरण का पहला समाधान शिविर गुडेली में

*ग्रामीणों कों दी गई उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी*

*समाधान शिविर में लगभग 110 आवेदन प्राप्त हुए*

*समाधान शिविर 5 मई से 31 मई तक*

रायपुर, 05 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस अनुक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के समस्त जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों से समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर योजनाओं का लाभ व शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु 5 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सुशासन तिहार के तीसरे चरण का पहला समाधान शिविर सोमवार को सारगंढ़ ब्लॉक के गुडेली में आयोजित किया गया। समाधान शिविर में सभी विभागों के जिला, अनुविभाग एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत हर व्यक्ति, हर गरीब, हर किसान को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गांव की समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सुशासन तिहार के दौरान लोगों से उनकी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों के समाधान के लिए आवेदन प्राप्त किए गए हैं और उसके निराकरण की जानकारी समाधान शिविरों में दिया जा रहा है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि आपके द्वार शासन की योजनाओ का पहुंचाया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजना छत्तीसगढ़ में पहुंच रही है। राज्य सरकार ने किसानों को रुके हुए दो वर्ष का बोनस भुगतान किया है। महतारी वंदन योजना से विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह की सहायता दे रही है। राज्य में विकास की रफ्तार बढ़ी है। किसानों को अब नामांतरण के लिए चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने नामांतरण के कानून में बदलाव किया है। शिविर में राजस्व विभाग का ज्यादा शिकायत आता है, इसके निवारण के लिए राजस्व विभाग द्वारा अप्रैल मई और जून माह में लगातार राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व कार्यों को लोक सेवा गारंटी में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ में बजट की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा सारंगढ-बलौदाबाजार-रायपुर के टू-लेन को फोर-लेन सड़क की स्वीकृति दिया गया है। यह कार्य जल्द होगा। भविष्य में क्षेत्र के लोगों को रेल की भी सौगात मिलेगी। कार्यक्रम में महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्रासन के साथ-साथ हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, मछली जाल, आईसबॉक्स,, बैसाखी, ट्राई सायकल इत्यादि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आसपास के ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में